Rajasthan

CBSE 12th Topper : राजस्थान की बेटी तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 499 अंक प्राप्त कर राज्य का नाम किया रोशन

CBSE 12th Topper : राजस्थान की बेटी तान्या सामसुखा बनी ऑल इंडिया टॉपर, 500 में से 499 अंक प्राप्त कर राज्य का नाम किया रोशन

CBSE 12th Topper List 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दे कि राजस्थान के बीकानेर जिले कि बेटी ने टॉप कर जिले का नाम पुरे देश में राशन किया है।

छात्र अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, कोटा और अजमेर जैसे प्रमुख शहरों में परिणामों को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यह परिणाम राज्य भर के उन हजारों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो विशेष रूप से कोटा में एनईईटी और जेईई की तैयारी कर रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान के बीकानेर शहर की होनहार छात्रा तान्या सामसुखा ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 500 में से 499 अंक प्राप्त कर 99.80 प्रतिशत के साथ ऑल इंडिया टॉपर बनकर बीकानेर का नाम पूरे देश में रोशन किया है

इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

तान्या की इस शानदार सफलता पर भाजपा नेता मोहन सुराणा, कुणाल कोचर, मनीष सोनी, पंकज अग्रवाल, जतिन सहल, अमित चोपड़ा एवं सुशील शर्मा ने तान्या और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तान्या ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है,

जो पूरे बीकानेर के लिए गर्व की बात है तान्या की यह उपलब्धि प्रदेश और देशभर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

उन्होंने तान्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह देश और समाज का नाम और अधिक रोशन करेंगी।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *