Jhunjhunu news

Jhunjhunu Video News : फिल्मी अंदाज में पीछा कर पुलिस ने शराब तस्करों को दबोचा

Jhunjhunu Video News : फिल्मी अंदाज में पीछा कर पुलिस ने शराब तस्करों को दबोचा

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में बुधवार दोपहर पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित अवैध शराब से भरी एक क्रेटा कार को पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पीछा, बैरिकेडिंग और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

डीएसपी कार्यालय के बाहर बढ़ी पुलिस गतिविधि

YouTube videoYouTube video

दोपहर करीब तीन बजे पिलानी रोड स्थित डीएसपी कार्यालय के बाहर भारी पुलिस जाब्ता और डीएसटी टीम की तैनाती से इलाके में सनसनी फैल गई।

बाद में सामने आया कि पुलिस को हरियाणा निर्मित अवैध शराब की बड़ी खेप आने की सूचना मिली थी।

पिलानी से शुरू हुआ पीछा

सूत्रों के अनुसार हरियाणा नंबर की एक क्रेटा कार में अवैध शराब तस्करी कर लाई जा रही थी।

सूचना मिलते ही डीएसपी विकास धींधवाल के नेतृत्व में डीएसटी टीम, पिलानी थाना पुलिस और चिड़ावा थाना पुलिस सक्रिय हो गई।

पुलिस ने पिलानी पहुंचते ही संदिग्ध वाहनों का पीछा शुरू कर दिया।

क्रेटा को एस्कॉर्ट कर रही थी बलेनो

चिड़ावा में डीएसपी कार्यालय के सामने पुलिस ने बैरिकेडिंग कर जवान तैनात किए।

कुछ देर बाद एक नीले रंग की बलेनो कार तेज रफ्तार में पहुंची, जिसे पुलिस ने रोक लिया।

सूत्रों के अनुसार बलेनो में सवार दो लोग क्रेटा कार को एस्कॉर्ट कर रहे थे।

पुलिस से बचने के प्रयास में मारी टक्कर

बलेनो के पीछे HR88A6006 नंबर की क्रेटा कार तेज गति से पहुंची।

पुलिस ने चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन उसने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी।

भागने के प्रयास में क्रेटा चालक ने चिड़ावा से पिलानी जा रही भिवानी निवासी कुणाल सांगवान की स्विफ्ट डिजायर कार को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर में डिजायर कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई।

50 बॉक्स शराब बरामद

डीएसटी टीम और पुलिस जवानों ने आगे वाहन लगाकर क्रेटा को घेर लिया और रोक लिया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने देखा कि वाहन की पिछली सीट हटाकर उसमें हरियाणा निर्मित शराब के करीब 50 बॉक्स भरे गए थे।

शराब की पेटियों को टेप से बांधकर खुले तरीके से रखा गया था।

तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक क्रेटा कार, एक बलेनो कार और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त कर ली।

मामले का विस्तृत खुलासा पुलिस अधिकारी जल्द करेंगे।

कई पुलिसकर्मी रहे मौजूद

इस कार्रवाई में एसआई कैलाश चंद्र, एएसआई राजेंद्र, बलवीर चावला, किशनलाल, मुकेश कुमार, डीएसटी एएसआई शशिकांत शर्मा सहित पुलिस और डीएसटी टीम के कई जवान शामिल रहे।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *