Rajasthan

SDM के नाम पर 15000 की रिश्वत लेता कर्मचारी गिरफ्तार, राजस्थान में ACB का एक और बड़ा एक्शन

SDM के नाम पर 15000 की रिश्वत लेता कर्मचारी गिरफ्तार, राजस्थान में ACB का एक और बड़ा एक्शन

Rajasthan ACB action : राजस्थान में ACB का एक बार फिर बड़ा एक्शन देखने को मिला है। बता दे की एसडीएम रामसिंह राजावत के नाम पर उनके अधीन कार्यरत कर्मचारी आदित्य शर्मा के जरिए मांगी जा रही थी। एसीबी चौकी अलवर की टीम ने 17 अप्रेल को शिकायत का सत्यापन किया। जिसमें 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगना प्रमाणित पाया गया। बता दे की इस से पहले ACB ने SDM काजल मीणा को रिशवत के चलते गिरफ्तार किया था।

15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच

अधिक जानकारी के लिए बता दे की अब एसीबी के उप अधीक्षक शब्बीर खान ने नेतृत्व में टीम ने आरोपी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला के निर्देशन में मामले की आगे की जांच जारी है।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट (lab assistant) है आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार बता दे की उपखंड अधिकारी कार्यालय बांदीकुई में रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ आदित्य शर्मा मूलरूप से शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट है। उसकी ड्यूटी उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में है।

लेकिन सांठगांठ के चलते वह करीब तीन साल से उपखण्ड अधिकारी कार्यालय बांदीकुई में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत था। वह यहां चुनाव एवं एसआईआर से जुड़े कार्यों को देख रहा था। ACB action

जानकारी के मुताबिक उसे अपने पिता के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

एसीबी की की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि लंबे समय से कार्यालय में तैनाती के चलते उपखंड अधिकारी कार्यालय (एसडीओ) के अधिकांश कार्य भी वही संभालता था।

जिससे उसकी पकड़ मजबूत हो गई थी। लगभग 24 साल का आदित्य गुढ़ा रोड दिल्ली फाटक के पास का निवासी है।ACB action

ऐसे किया ACB ने ट्रेप

एसीबी के डिप्टी एसपी शब्बीर खान ने बताया कि ट्रैप कार्रवाई के दौरान आदित्य शर्मा ने रिश्वत की राशि स्टाफ कक्ष में टेबल के नीचे फेंक दी, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। ACB action

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने यह भी स्वीकार किया है कि वह राशि उपखण्ड अधिकारी रामसिंह राजावत के कहने पर ले रहा था। एसीबी अब पूरे मामले में अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *