Churu news

Video News : पब्लिक बोली: सरकारी नौकर है या गुंडे ? ड्राइवर कहा से दे गुंडा टैक्स!

Video News : पब्लिक बोली: सरकारी नौकर है या गुंडे ? ड्राइवर कहा से दे गुंडा टैक्स!

सांड की तरह टक्कर मारने वाला RTO इंस्पेक्टर सस्पेंड

वायरल वीडियो के बाद सबसे पहले शेखावाटी लाइव ने उठाया था मामला

चूरू जिले के रतनगढ़ में NH-11 पर वाहन चेकिंग के दौरान परिवहन निरीक्षक द्वारा ट्रक ड्राइवर से मारपीट का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से निरीक्षक को सस्पेंड कर दिया।

सिर से टक्कर मारकर किया घायल

जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार विश्नोई (परिवहन निरीक्षक, सुजानगढ़ DTO) गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान प्रयागराज (यूपी) निवासी 24 वर्षीय ट्रक ड्राइवर एहसान अहमद को रोका गया।

लाइसेंस और मोबाइल को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि निरीक्षक ने ड्राइवर का मोबाइल छीन लिया और बहस के दौरान सिर से टक्कर मारकर उसकी आंख के पास चोट पहुंचाई, जिससे खून बहने लगा।

“मेरा रोजा है” कहने पर और भड़के

ड्राइवर एहसान अहमद ने बताया,

मैं भदोही (यूपी) जा रहा था। आरटीओ साहब ने गाली-गलौज की और मारपीट की। मैंने कहा मेरा रोजा है, तो वे और भड़क गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने भी बीच-बचाव किया। लोगों ने कहा,

साहब, आपने तो गरीब की आंख ही फोड़ दी।

मारपीट के बाद घायल ड्राइवर जमीन पर लेट गया और अपना मोबाइल वापस मांगता रहा।

लोगों के विरोध पर मौके से निकले अधिकारी

घटना के बाद निरीक्षक ने ड्राइवर को अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन मौजूद लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि “आप रोज यही करते हो।”

लोगों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारी वहां से रवाना हो गए। बाद में स्थानीय लोगों ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।

विभागीय कार्रवाई और निलंबन

मामला सामने आने के बाद परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने मोटर वाहन निरीक्षक सुरेश विश्नोई को सस्पेंड कर दिया।

निलंबन आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय परिवहन मुख्यालय जयपुर रहेगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

रतनगढ़ थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि पीड़ित की रिपोर्ट पर परिवहन निरीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने भी एसपी को ईमेल भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन ने इसे ट्रांसपोर्ट जगत में असुरक्षा का माहौल बताया है।

एक बार फिर शेखावाटी लाइव चर्चा में:

वही बता दे कि शेखावाटी लाइव ने वायरल वीडियो सामने आने के बाद सबसे पहले इस मामले को मजबूती से उठाया था जिसके बाद यह मामला प्रदेश के साथ देश की मिडिया में भी सुर्खियों में बना।

हाल ही की बात करे तो शेखावाटी लाइव द्वारा सबसे पहले उठाया गया यह चौथा मामला था जो प्रदेश के साथ देश की मिडिया में चर्चित रहा। हमारी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता को स्पोर्ट करना चाहते है तो चैनल को सब्सक्राइब और वीडियो लाइक करना ना भूले। शेखावाटी लाइव ब्यूरो रिपोर्ट चूरू

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *