Churu news

Churu News : जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, एक घायल

Churu News : जमीनी विवाद में कुल्हाड़ी से हमला, एक घायल

जमीनी रंजिश में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप
चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के सोमासी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है।

हमले में घायल 50 वर्षीय सांवरमल को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बनौरा कार्यक्रम से लौटते समय किया हमला

घायल सांवरमल ने बताया कि गुरुवार रात वह गांव में आयोजित बनौरा कार्यक्रम में भोजन करने के बाद करीब रात 9 बजे अपने घर लौट रहे थे

इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही बंशीधर और उसके बेटे रोहित ने उन पर हमला कर दिया।

कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल

पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया

घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

जमीन विवाद को बताया हमले की वजह

घायल सांवरमल के अनुसार उनका आरोपियों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

यह मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला किया।

पुलिस जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल से घटना की जानकारी ली।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *