Churu news

Video News : तार- तार हो रहे रिश्तो की एक और दास्तान,दादी ने बनाया 15 माह की पोती को शिकार!

Video News : तार- तार हो रहे रिश्तो की एक और दास्तान,दादी ने बनाया 15 माह की पोती को शिकार!

दादी ने ले ली 15 माह की पोती की जान!, बहु ने करवाया सास के खिलाफ मामला दर्ज

चूरू जिले के रतनगढ़ शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है।

15 माह की मासूम बच्ची सना की नाले में डुबोकर हत्या किए जाने का मामला दर्ज हुआ है।

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

वार्ड 44 निवासी 27 वर्षीय निलोफर पत्नी अकरम बिसायती ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, उसकी सास जरीना शादी के बाद से ही उससे रंजिश रखती थी।

रविवार सुबह करीब 7 बजे सना घर में खेल रही थी। आरोप है कि दादी जरीना उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई।

तलाश के बाद नाले में मिला शव

बच्ची के गायब होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

देवरानी तारा और काक ससुर रूस्तम ने बताया कि सना को जरीना अपने साथ ले गई थी।

सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। बाद में जानकारी मिली कि ईदगाह मस्जिद की ओर जाने वाले मार्ग पर बने गंदे नाले में बच्ची को डुबो दिया गया।

नगरपालिका व पुलिस की टीम ने मिलकर शाम करीब 3 बजे बच्ची का शव नाले से बाहर निकाला।

पुलिस जांच जारी

मामले की जांच कर रहे सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी सास जरीना को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है।

क्षेत्र में शोक और आक्रोश

मासूम की दर्दनाक मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *