Churu News : स्विच बंद होने के बाद भी उपकरणों में दौड़ रहा करंट, लोगों में डर
चूरू जिले के रतनगढ़ शहर के वार्ड संख्या 31 में इन दिनों एक गंभीर बिजली समस्या लोगों की चिंता बढ़ा रही है। यहां करीब 7-8 घरों में स्विच बंद होने के बावजूद भी बिजली उपकरणों में करंट दौड़ रहा है।
तीन महीनों से जारी है समस्या
वार्डवासियों के अनुसार यह समस्या पिछले तीन महीनों से लगातार बनी हुई है।
मधु शर्मा, जयप्रकाश सराफ और कमल पंसारी ने बताया कि स्थिति अब बेहद खतरनाक हो चुकी है।
उनका कहना है:
“सुबह हाथ-मुंह धोते समय भी करंट के झटके महसूस होते हैं, जिससे हर समय डर बना रहता है।”
हर समय बना रहता है हादसे का डर
करंट के डर से लोग बिजली के उपकरणों को छूने से भी बच रहे हैं।
इतना ही नहीं, घरों के पानी के नलों में भी करंट आने की शिकायत सामने आई है, जो बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।
बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है।
इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की मांग
वार्डवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि इस तकनीकी खराबी को तुरंत ठीक किया जाए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।




