Jhunjhunu news

Video News : झुंझुनू में हादसा: सांड से टकराकर दूधवाले की मौत

Video News : झुंझुनू में हादसा: सांड से टकराकर दूधवाले की मौत

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-ओजटु बाईपास पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।

बाइक सवार एक दूधवाला अचानक सामने आए सांड से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


YouTube videoYouTube video

टक्कर इतनी भीषण, सीने के आर-पार हुआ सींग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर बेहद तेज थी।

सांड का सींग बाइक सवार के सीने के आर-पार हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


अस्पताल ले जाते ही डॉक्टर ने किया मृत घोषित

घायल मेहरचंद (60) निवासी माखर की ढाणी को स्थानीय लोगों ने तुरंत निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

चिड़ावा उपजिला अस्पताल में डॉक्टर भानुप्रकाश भास्कर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

एएसआई प्रताप सिंह, योगेश शर्मा और सुनील कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को मॉर्चरी में रखवाया

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।


लगातार हादसों से बढ़ रहा डर

गौरतलब है कि चिड़ावा-ओजटु बाईपास पर इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश है, लेकिन इसके बावजूद इन दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “यहां आवारा पशुओं के कारण अक्सर हादसे होते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ।”

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *