Jhunjhunu news

Video News : बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर बड़ी लूट! जिम्मेदार कौन ?

Video News : बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर बड़ी लूट! जिम्मेदार कौन ?

चूरू में सांसद राहुल कस्वां द्वारा ली गई दिशा कमेटी की बैठक में मेडिकल बायो वेस्ट से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया, जिसके बाद सांसद कस्वां ने जिले के आला अधिकारियों को खूब खरी खोटी सुनाई। दरअसल जयपुर की एक कम्पनी Instromedix Pvt. Ltd. ने चूरू सहित 13 जिलों का टैण्डर ले रखा है।

YouTube videoYouTube video

मेडिकल बायो वेस्ट मैनेजमेंट व ट्रीटमेंट से नहीं होने का मामला जब सांसद राहुल कस्वां के संज्ञान में आया तब उन्होंने इसकी पूरी कुण्डली खंगाली तो बड़ा मामला सामने आया। नियमों के मुताबिक मेडिकल बायो वेस्ट मैनेजमेंट व ट्रीटमेंट का प्लांट 75 किमी के दायरे में होना चाहिए और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी डॉक्यूमेंट होने चाहिए, लेकिन सांसद कस्वां ने जब इन दोनों शर्तों के बारे में सवाल किया तो जिले के चिकित्सा अधिकारी बगले झांकते नजर आए।
इस कम्पनी का प्लांट जयपुर में है और चिकित्सा विभाग के पास पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा जारी कोई वैध डॉक्यूमेंट भी नहीं है।अकेले चूरू जिले में इस कम्पनी को 12 साल से बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के नाम पर सालाना 50 लाख ₹ दिए जा रहे हैं और चूरू सहित 13 जिलों का काम यह कम्पनी देख रही है।

सांसद कस्वां ने कहा कि चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की नाक के नीचे सरेआम लूट हो रही है। उन्होंने कलेक्टर को जांच करवाने के लिये कहा और संसद में यह मुद्दा उठाने की बात कही है।

झुंझुनूं में भी उठ चुके हैं सवाल

वही आपकी जानकारी के बता दे कि झुंझुनू जिले में भी समय समय पर लोगो ने इस मामले को लेकर कई बार बड़े सवाल खड़े किये है। चूरू सांसद द्वारा जो आंकड़े पेश किये गए है और जो दावा किया है वह बेहद ही चौकाने वाला और किसी बड़े घोटाले की और ईशारा कर रहे है। इन आरोपों की जाँच कर के गड़बड़झाला मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है। ब्यूरो रिपोर्ट चूरू

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *