Rajasthan

दो बहनों के ‘डर्टी गेम’ ने उड़ा दिया सब का होश, अचानक झोंपड़ी से बनी आलिशान महलों की रानी

दो बहनों के ‘डर्टी गेम’ ने उड़ा दिया सब का होश, अचानक झोंपड़ी से बनी आलिशान महलों की रानी

Breaking News : पुलिस ने दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन के साथ चंदन यादव नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. लेकिन जब मामला सामने आया तो सब के होश उड़ गए। बता दे की मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण और देह व्यापार का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसके बाद पुलिस का एक्शन देखने को मिला है।

पुलिस को मिली थी शिकायत

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पुलिस के अनुसार, एक ब्यूटिशियन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. शुरुआत में मामला जबरन धर्म परिवर्तन और रेप से जुड़ा लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो एक दूसरी पीड़िता भी सामने आई. इसके बाद पूछताछ में कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई।

झोपड़ी से बनी महलों की रानी

आरोप है कि अमरीन और आफरीन पहले अब्बासनगर की झुग्गी बस्ती में रहती थीं. बाद में उन्होंने सागर रॉयल विला में किराए पर फ्लैट लिया. बताया जा रहा है कि अमरीन अपने दो बच्चों, बहन आफरीन और बॉयफ्रेंड चंदन यादव के साथ उसी फ्लैट में रहती थी.

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ. फ्लैट में रहने वाली लड़कियां काफी प्राइवेट रहती थीं और देखने में सामान्य परिवार जैसा माहौल लगता था. गिरफ्तारी के बाद ही लोगों को कथित अवैध गतिविधियों की जानकारी मिली.

ऐसे दिखती थी सपने

पीड़िताओं का आरोप है कि दोनों बहनें लड़कियों को नौकरी दिलाने और बेहतर जीवन का सपना दिखाकर अपने साथ रखती थीं. बाद में उन्हें बड़ी पार्टियों में ले जाया जाता था और रईस लोगों से मिलवाया जाता था. आरोप है कि लड़कियों पर शराब और एमडी ड्रग्स लेने का दबाव बनाया जाता था.

अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर

पीड़ित लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें मुंबई और अहमदाबाद ले जाया गया, जहां अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया. चंदन यादव पर भी रेप के आरोप लगाए गए हैं. दावा है कि वह धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था और लग्जरी लाइफ का लालच देता था.

पुलिस ने किये मोबाइल जब्त

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. जांच में कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और कई युवतियों की तस्वीरें मिलने की बात सामने आई है. पुलिस को शक है कि यह एक संगठित गैंग हो सकता है. जांच में बिलाल और यासिर नाम के दो अन्य युवकों का भी नाम सामने आया है.

तीनों आरोपी गिरफ्तार-जाँच में जुटी पुलिस

इस मामले पर डीसीपी ( DSP ) गौतम सोलंकी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितनी लड़कियां इस जाल में फंसी हैं. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और अन्य संभावित पीड़िताओं की तलाश भी की जा रही है.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *