Rajasthan

Rajasthan Weather April: राजस्थान में आज भी जारी रहेगा बारिश के साथ ओले गिरने का कहर, जानें- अब आगे अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather April: राजस्थान में आज भी जारी रहेगा बारिश के साथ ओले गिरने का कहर, जानें- अब आगे अप्रैल में कैसा रहेगा मौसम

Rajasthan Weather Update : राजस्थान के लोगों को अप्रैल के महीने में भी ठंढ का एहसास होने वाला है। बता दे की आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश से शरुवात होने वाली है।

बता दे की देर रात मौसम में बदलाव के चलते हरियाणा के सीमावर्ती कई इलाकों में तेज आंधी के साथ बारिश देखने को मिली जिससे खड़ी फसल को भी नुकशान पहुंचा।

आज 2 जिलों में बारिश का अनुमान

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने बुधवार को भी राज्य के 2 जिलों में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में आज सुबह से घने बादल और तेज हवाएं चल रही हैं।

कल फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

वहीं, एक चेतावनी है कि 2 अप्रैल से एक नई मौसम प्रणाली फिर से सक्रिय हो जाएगी और इससे बारिश का चक्र शुरू हो जाएगा। राजस्थान के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। इससे फसलों को नुकसान पहुंचता है।

पिछले 24 घंटों में मौसम

पिछले 24 घंटों में श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक सहित कई जिलों का मौसम दोपहर में बदल गया।

मंगलवार की सुबह इन इलाकों में आसमान साफ था, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, आसमान में बादल घिरने लगे। हनुमानगढ़, चुरू, श्रीगंगानगर के कई इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में भी दोपहर में हल्की बारिश हुई। कोटा, चित्तौड़गढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फसलों को नुकशान

पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और ओलावृष्टि ने श्रीगंगानगर, बीकानेर, चुरू, नागौर, डीडवाना-कुचामन सहित कई जिलों में रबी फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

कल से एक नई मौसम प्रणाली सक्रिय हो जाएगी। यह अप्रैल की शुरुआत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 4 अप्रैल तक राज्य के 20 से अधिक जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *