Siker news

Sikar News : सीकर में इंडिया-वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा, 2 गिरफ्तार

Sikar News : सीकर में इंडिया-वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा, 2 गिरफ्तार

फार्महाउस पर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा, पुलिस ने मारी दबिश
सीकर में इंडिया और वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलवाने का मामला सामने आया है।

उद्योग नगर थाना पुलिस ने ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल सोर्सेज के आधार पर कार्रवाई की।

थानाधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि 1 मार्च की रात इनपुट मिला कि दासा की ढाणी फाटक के पास एक फार्महाउस पर सट्टा संचालित हो रहा है।


फार्महाउस पर दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर मुख्य आरोपी महेंद्र जाखड़ और उसके सहयोगी दौलत को गिरफ्तार किया।

दोनों ऑनलाइन ऐप के जरिए लोगों को क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलवा रहे थे।


सवा लाख रुपए नगद जब्त

कार्रवाई के दौरान फार्महाउस से करीब सवा लाख रुपए नगद बरामद किए गए।

साथ ही लाखों रुपए के सट्टे के लेन-देन का हिसाब भी मिला है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह सट्टा किन-किन लोगों को खिलवाया जा रहा था और इसके पीछे और कौन-कौन शामिल हैं।


वन टाइम पेमेंट मॉडल से चल रहा था खेल

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र जाखड़ ने अपने ऑनलाइन अकाउंट में राशि डलवाने के लिए वन टाइम पेमेंट किया था।

इसके बाद प्रॉफिट या लॉस का पूरा जिम्मा उसी का होता था।


जांच जारी

मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में कॉन्स्टेबल देवीलाल, महावीर, बलबीर और मामराज शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *