Siker news

Sikar News : अर्धनग्न होकर सड़क पर डांस कर रहे लड़को के साथ पुलिस की लठ मार होली!

Sikar News : अर्धनग्न होकर सड़क पर डांस कर रहे लड़को के साथ पुलिस की लठ मार होली!

सीकर में लठमार होली: सड़क जाम कर रहे युवकों पर कार्रवाई

अर्धनग्न होकर सड़क पर डांस, जाम लगने पर पुलिस ने संभाली स्थिति
सीकर में धुलंडी के दिन पिपराली रोड पर कुछ युवक सड़क रोककर डांस कर रहे थे।

इस दौरान गाड़ियों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।


पुलिस ने किया हस्तक्षेप

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सहायक उप निरीक्षक संत कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने लाठी से युवकों को खदेड़कर सड़क खाली करवाई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि कुछ युवक अर्धनग्न होकर वहां से गुजर रही लड़कियों पर गुलाल और पानी फेंक रहे थे। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई।


कई स्थानों पर मनाई जाएगी धुलंडी

शहर में 4 मार्च को भी विभिन्न स्थानों पर धुलंडी मनाई जाएगी।

पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की होली का आयोजन भी किया जाएगा।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *