Entertainment

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की चंडीगढ़ में शादी के परिणय सूत्र में बंध रहे , इंटरनेट मीडिया पर चर्चाएं तेज – Latest News – Rajasthan Chronicle

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​की चंडीगढ़ में शादी के परिणय सूत्र में बंध रहे , इंटरनेट मीडिया पर चर्चाएं तेज – Latest News – Rajasthan Chronicle

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के जनवरी 2023 में शादी करने की अफवाह है। इसके अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के भी जनवरी में शादी करने की खबरें आ रही हैं।

Sidharth Kiara Wedding बॉलीवुड फिल्म शेरशाह की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं ।

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के जनवरी 2023 में शादी करने की अफवाह है। इसके अलावा कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के भी जनवरी में शादी करने की खबरें आ रही हैं। 

चूंकि सिद्धार्थ का परिवार दिल्ली में रहता है, इसलिए इस प्यारे जोड़े ने विवाह स्थल के रूप में चंडीगढ़ को चुना, जो दिल्ली के करीब है।

सोशल मीडिया पर चर्चाओं के गर्म बाजार से पता चला है कि कियारा और सिड ने चंडीगढ़ के साथ लगते न्यू चंडीगढ़ स्थित द ओबेरॉय सुखविलास स्पा एंड रिसॉर्ट्स को शादी के लिए फाइनल किया है। बता दें कि इसी रिजॉर्ट पर अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी शादी की थी। चंडीगढ़ में हुई है शेरशाह की शूटिंग

कारगिल हीरो पद्म वीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक ‘शेरशाह’ की शूटिंग चंडीगढ़ में हुई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने पीयू चंडीगढ़ और सेक्टर-10 डीएवी कालेज में फिल्म के कई सीन शूट किए थे। तब दोनों शूटिंग के लिए चंडीगढ़ आए थे। इसके बाद फिल्म की प्रमोशन के लिए भी दोनों चंडीगढ़ आए थे। यह  फिल्म करण जौहर की प्रोड्क्शन में बनाई गई थी। 

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *