Entertainment

टाइगर 3 और जवान फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी रिद्धि डोगरा, कहा- SRK के साथ काम करना जादुई था… – Latest News – Rajasthan Chronicle

टाइगर 3 और जवान फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी रिद्धि डोगरा, कहा- SRK के साथ काम करना जादुई था… – Latest News – Rajasthan Chronicle

Ridhi Dogra टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रिद्धि डोगरा बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्ट्रेस जवान और टाइगर 3 फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान में काम करने वाली है. उन्हें आखिरी बार ‘मैरिड वुमन’ और ‘असुर’ जैसी बड़ी हिट सीरिज में देखा गया था, जिनमें उनके किरदार को काफी सराहा गया.

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा रिद्धि डोगरा बॉलीवुड में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. एक्ट्रेस जवान और टाइगर 3 फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान में काम करने वाली है. उन्हें आखिरी बार ‘मैरिड वुमन’ और ‘असुर’ जैसी बड़ी हिट सीरिज में देखा गया था, जिनमें उनके किरदार को काफी सराहा गया.

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, ”मैं आने वाले साल के लिए बहुत उत्साहित हूं. क्योंकि मैंने कुछ शानदार अभिनेताओं और कहानी में उनके साथ काम किया है. इसके अलावा कुछ स्टोरी टेलर प्रोजेक्ट भी पाइपलाइन में है.

अपने सह-कलाकारों के बारे में आगे बात करते हुए रिद्धि कहती हैं, ”वे बहुत अच्छे और दिल से विन्रम है. शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ में काम करने का माहौल काफी आरामदायक रहा. सभी जानते हैं कि शाहरुख खान की मैं बहुत बड़ी फैन हूं.

रिद्धि ने कहा कि उनके साथ शूटिंग करना, एक अलग एहसास था. मैं यह सम्मान के साथ कहती हूं कि मेरे जिंदगी के दो हिस्से हैं, एक ‘शाहरुख खान के साथ शूटिंग करने से पहले वाला और दुसरा शूटिंग के बाद वाला.’

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिद्धि पिचर्स 2, जवान और टाइगर 3 में भी नजर आने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है. इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *