Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : खेतड़ी में 10 साल से फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

Jhunjhunu News : खेतड़ी में 10 साल से फरार 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

299 सीआरपीसी में वांछित 5 हजार का इनामी सुरेन्द्र उर्फ काला दबोचा
झुंझुनूं जिले के खेतड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 10 साल से फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी लूट के एक प्रकरण में 299 सीआरपीसी के तहत मफरूर घोषित था।

विशेष अभियान के तहत गिरफ्तारी

यह कार्रवाई जयपुर रेंज के महानिरीक्षक द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं वृत खेतड़ी के पुलिस उप अधीक्षक जुल्फीकार अली के सुपरविजन में टीम गठित की गई।

थानाधिकारी मोहनलाल (पु.नि.) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेन्द्र उर्फ काला पुत्र रामकिशन, जाति गुर्जर, निवासी बावल, थाना बावल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में हुई है।

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *