Jhunjhunu news

Video News : झुंझुनू में चलते डंपर का टायर निकला, बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

Video News : झुंझुनू में चलते डंपर का टायर निकला, बाइक सवार पिता-पुत्री घायल

खेतड़ी रोड पर हुआ हादसा, CCTV में कैद हुआ पूरा मंजर

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में सोमवार दोपहर एक हैरान कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया।

यहां खेतड़ी रोड पर तेज रफ्तार डंपर का टायर अचानक निकल गया और सड़क पर उछलते हुए सामने से आ रही बाइक से टकरा गया।

हादसे में बाइक सवार पिता और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।


बाइक से टकराकर दुकान तक पहुंचा टायर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर का टायर निकलने के बाद तेजी से सड़क पर लुढ़कता हुआ बाइक से जा टकराया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े

इसके बाद टायर एक दुकान के बाहर नाली पर लगी पट्टियों को तोड़ते हुए दुकान से जा टकराया


बेटी को परीक्षा दिलाने जा रहा था पिता

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल राजेश और उनकी बेटी रिया हैं, जो चौहानों की ढाणी के निवासी बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि राजेश अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए चिड़ावा लेकर आ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया।


108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की और घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को चिड़ावा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


CCTV में कैद हुआ हादसा

इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें डंपर का टायर निकलकर सड़क पर तेजी से लुढ़कते हुए बाइक से टकराता दिखाई दे रहा है।

घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *