भारत

उदयपुर में इनोवा क्रिस्टा और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत

उदयपुर में इनोवा क्रिस्टा और स्कूटी के बीच आमने-सामने टक्कर, 3 युवकों की मौत

Innova Crysta and Scooty in Udaipur : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की उदयपुर में इनोवा क्रिस्टा और स्कूटी के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। स्कूटी सवार 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार 2 लोग घायल हैं। इस हादसे के बाद आस पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की दोनों गाड़ियां ब्रिज की रेलिंग तोड़ती हुईं करीब 40 फीट नीचे जा गिरीं। हादसा प्रतापनगर थाना इलाके में रविवार देर रात हुआ।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने कहा- टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। युवकों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

युवक कैटरिंग का काम करते थे।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि स्कूटी सवार तीनों युवक कैटरिंग का काम करते थे। वे रविवार रात करीब 1:30 बजे एक शादी समारोह का काम निपटाकर प्रतापनगर से मादड़ी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान एकलिंगपुरा चौराहा से प्रतापनगर की तरफ आ रही इनोवा कार से स्कूटी की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी, कार के नीचे फंस गई। दोनों वाहन रेलिंग उखाड़ते हुए ब्रिज से नीचे गिर गए।

धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

शादी समारोह से लौट रहे थे कार सवार

पुलिस ने बताया- कार सवार लोग भी किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। मृतकों में अर्जुन सिंह (40), सौरभ (30) शामिल हैं। तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

अर्जुन कैटरिंग ठेकेदार है। अर्जुन के बुआ का बेटा सौरभ है। दोनों साथ में काम करते थे।

अर्जुन मूल रूप से देवास, मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। वर्तमान में वह उदयपुर के हिरण मगरी के सेक्टर-7 में रहते थे। सौरभ भोपाल (MP) के रहने वाले थे।

कार सवार योगेश भाट (25) और शिवम (19) घायल हुए हैं। दोनों मोदड़ी, प्रतापनगर (उदयपुर) के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज एमबी हॉस्पिटल में चल रहा है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *