Latest Posts

अमेरिकी लड़की बनी राजस्थान के किसान परिवार के घर की बहू, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

अमेरिकी लड़की बनी राजस्थान के किसान परिवार के घर की बहू, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी

Rajasthan news : दिल छू लेने वाली ये कहानी राजस्थान के नागौर की है. एक तरफ अमेरिका की आधुनिक जीवनशैली और दूसरी तरफ राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति- दोनों का यह मेल लोगों को बेहद आकर्षित कर रहा है.

परिवार और गांव वालों ने इस शादी को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया. Rajasthan news

अमेरिका की एक लड़की यहां के किसान परिवार की बहू बनी है.

अमेरिका की इन्वेस्टमेंट बैंकर एलाइजा ने यहां रहने वाले आदित्य संग पूरे हिंदू और राजस्थानी रीति-रिवाजों से शादी रचाई.

गांव के बीच विदेशी दुल्हन का पारंपरिक अंदाज देख लोग भी हैरान रह गए.

यह लव स्टोरी अनोखी है. दोनों के परिवार वाले काफी खुश हैं.

दोनों की शादी नागौर के जायल उपखंड के आकोड़ा गांव में हुई. विदेशी दुल्हन घाघरा-चोली, पारंपरिक गहनों और राजस्थानी श्रृंगार में सजी-धजी मंडप में पहुंची थी.

अमेरिका की रहने वाली एलाइजा ने भारतीय संस्कृति को अपनाते हुए पूरे विधि-विधान से आदित्य के साथ सात फेरे लिए और इस परिवार का हिस्सा बन गईं. Rajasthan news

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अमेरिका में काम करते हुए आदित्य की मुलाकात एलाइजा से हुई, जो एक इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं. दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. अलग-अलग देशों और संस्कृतियों से होने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना.

शादी को लेकर सबसे खास बात यह रही कि दोनों ने इसे पूरी तरह भारतीय और राजस्थानी परंपराओं के अनुसार करने का फैसला लिया.

एलाइजा ने न केवल इस फैसले का सम्मान किया, बल्कि पूरे दिल से भारतीय संस्कृति को अपनाया. शादी के दिन उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी घाघरा-चोली पहनी, हाथों में चूड़ा, गहनों से सजा श्रृंगार और सिर पर पल्लू लिए जब वह मंडप में पहुंचीं, तो हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *