Latest Posts

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, आज जयपुर, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक और फिसला; चांदी भी कमजोर

Gold Price Today: सोने की कीमतों में फिर गिरावट, आज जयपुर, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक और फिसला; चांदी भी कमजोर

Gold silver Price Today 24 April 2026 : अगर आज शुक्रवार को आप सोने चांदी कि खरीदारी करना चाहते है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे कि देश में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 24 अप्रैल की सुबह यह और भी सस्ता हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत 153690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

मुंबई में सोने की कीमत 15,3540 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गई है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 900 रुपये गिरकर 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

विश्लेषकों ने कहा कि डॉलर के मजबूत होने और तेल की बढ़ती कीमतों ने कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

सोने की कीमतों में गिरावट को अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि का भी समर्थन मिला।

10 साल की बॉन्ड यील्ड लगभग 0.03 प्रतिशत बढ़कर 4.32 प्रतिशत हो गई।

इसने सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति के आकर्षण को और कम कर दिया।

इसके अलावा, महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण बाजार में अनिश्चितता भी सोने की खरीद को प्रभावित कर रही है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

सिटी 22 कैरेट सोने की कीमत आज (₹) 24 कैरेट सोने की कीमत आज (₹)

दिल्ली 140890.153690

मुंबई 140740.153540

अहमदाबाद 140790.153590

चेन्नई 142490.155450

कोलकाता 140740.153540

हैदराबाद 140740.153540

जयपुर 140890.153690

भोपाल 140790.153590

लखनऊ 140890.153690

चंडीगढ़ 140890.153690

चांदी की कीमत

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 24 अप्रैल की सुबह कीमत गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

दिल्ली में चांदी की कीमत 5,300 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी की कीमत 76.37 डॉलर प्रति औंस रही।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *