Entertainment

क्या तमन्ना भाटिया परिणय सूत्र में बंधेंगी? अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी – Latest News – Rajasthan Chronicle

क्या तमन्ना भाटिया परिणय सूत्र में बंधेंगी? अफवाहों के बीच एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी – Latest News – Rajasthan Chronicle

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया शादी के बंधन में बंधने वाली हैं वीडियो शेयर कर बिजनेसमैन की फोटो शेयर किया आखिर कौन है तमन्ना का दूल्हा?

साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। तमन्ना अक्सर पैपराजी के साथ बातचीत करते हुए भी नजर आती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि तमन्ना जल्द ही शादी करने वाली हैं। वो भी एक जाने-माने बिजनेसमैन के साथ… लेकिन अब तक एक्ट्रेस खुद इस बात के लिए राजी नहीं हुईं थी। लेकिन अब उन्होंने इसका जवाब भी दिया है और सफाई भी दी है। तमन्ना भाटिया ने अपनी शादी की अफवाहों पर पैपराज़ी के पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी।

तमन्ना भाटिया किससे कर रही हैं शादी?
पैपराजी ने इंस्टाग्राम पर हरे रंग की साड़ी में तमन्ना का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह एक कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। कैप्शन में लिखा है, ‘तमन्ना भाटिया की शादी की अफवाहें। क्या वह उस व्यवसायी से शादी कर रही है जिसे उसने लुभाने की कोशिश की थी???’ इंस्टाग्राम स्टोरीज पर क्लिप साझा करते हुए, तमन्ना ने मोनोकल इमोजीस के साथ कई चेहरों को जोड़ा और लिखा, ‘वास्तव में???’ इसके बाद तमन्ना ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया। क्लिप में, वह छोटे बालों और मूंछों वाले एक आदमी के जैसे पोशाक में नजर आ रही हैं।

Image Source : Instagram/tamannaahspeaks

पहले भी उड़ चुकी है अफवाह
इससे पहले कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि तमन्ना मुंबई के एक बिजनेसमैन से शादी करेंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिजनेसमैन पिछले कुछ समय से उनका दिल जीतने की कोशिश कर रहा है। इस साल की शुरुआत में भी तमन्ना की शादी की खबरें सामने आई थीं। उस वक्त तमन्ना ने कहा था, ‘मैं अभी शादी करने के मूड में नहीं हूं। मेरा करियर अभी बहुत अच्छा चल रहा है और मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहती हूं।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *