Churu news

Video News : मोदी भक्त पूरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पड़ा भारी!

Video News : मोदी भक्त पूरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पड़ा भारी!

रतनगढ़ में पुतला दहन को लेकर विवाद, एक व्यक्ति ने किया विरोध

चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे में एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक अलग ही स्थिति बन गई।

यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के दहन को लेकर एक युवक ने विरोध जताया, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।


कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे थे प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार शहर और देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से एलपीजी की बढ़ती समस्या को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया जा रहा था।

प्रदर्शन के दौरान रतनगढ़ के घंटाघर के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की तैयारी की गई थी।


युवक पुतले के सामने आकर खड़ा हो गया

इसी दौरान रतनगढ़ निवासी राकेश सोनी अचानक पुतले के सामने आकर खड़ा हो गया और पुतला नहीं जलाने की बात पर अड़ गया

इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राकेश के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत

स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर राकेश सोनी को वहां से हटाया।

इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और लोगों की भीड़ भी धीरे-धीरे कम हो गई।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक पुतले के सामने खड़े होकर विरोध करता दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति लोगों में अभी भी काफी समर्थन और जुड़ाव देखने को मिलता है, और यह घटना उसी का उदाहरण मानी जा रही है।

शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *