Jhunjhunu news

Video News : झुंझुनू में पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर वारदात, लोगो मेंआक्रोश

Video News : झुंझुनू में पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर वारदात, लोगो मेंआक्रोश

बस स्टैंड पर ऑटो चालक से मारपीट, CCTV वायरल

झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर के नया बस स्टैंड पर शनिवार देर रात एक ऑटो चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है।

घटना के बाद इलाके में चिंता और रोष का माहौल है।


पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

चौंकाने वाली बात यह रही कि यह घटना पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूरी पर हुई, लेकिन समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

रविवार को घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला गरमा गया


मना करने पर की मारपीट

पीड़ित ऑटो चालक के अनुसार वह रात करीब 12 बजे बस स्टैंड पर तबीयत खराब होने के कारण आराम कर रहा था

इसी दौरान तीन युवक आए और ऑटो लेकर चलने के लिए दबाव बनाने लगे

ड्राइवर के मना करने पर उन्होंने जबरदस्ती और फिर मारपीट शुरू कर दी


लोगों ने बचाया, आरोपी फरार

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह चालक को छुड़वाया

हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए।


ऑटो चालकों में रोष, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद ऑटो चालकों में भारी रोष देखा जा रहा है।

टैक्सी यूनियन अध्यक्ष एवं युवा प्रवक्ता विकास पायल ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएंगी

“पुलिस प्रशासन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे,” उन्होंने मांग की।


पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना पुलिस चौकी के इतने करीब होने के बावजूद समय पर कार्रवाई नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं

अब सभी की नजर पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी है।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *