Jhunjhunu news

Video News : झुंझुनूं में SI परीक्षा: मिनट भर की देरी से युवती बेसुध

Video News : झुंझुनूं में SI परीक्षा: मिनट भर की देरी से युवती बेसुध

मिनट भर की देरी ने सपनों पर डाला साया, युवती बोली पूरे के पूरे पेपर बिक जाते है वह नहीं दिखता क्यूँ ?

आज झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में एक युवती की मेहनत पर पानी फिर गया। दूसरी पारी के दौरान परीक्षा केंद्र पर युवती को सिर्फ एक मिनट देर से पहुंचने के कारण प्रवेश नहीं मिला।

परीक्षा केंद्र पर हुआ बेसुध

युवती ने बार-बार अनुरोध किया, लेकिन नियमों के अनुसार उसे प्रवेश नहीं दिया गया। परिणामस्वरूप वह परीक्षा केंद्र के बाहर बेसुध हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को संभाला और समझाने का प्रयास किया।

युवती की प्रतिक्रिया

होश में आने के बाद युवती ने कहा, मेरी दो साल की मेहनत बेकार हो गई। सरकार और प्रशासन को इस मामले पर ध्यान देना चाहिए।
जानकारी के अनुसार युवती ने सुबह की पहली पारी का पेपर दिया था। दूसरी पारी में प्रवेश समय दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक था, लेकिन मिनट भर की देरी ने उसके सपनों पर भारी पड़ गया।

प्रशासन की सावधानी और नियम

परीक्षा केंद्र पर सख्त प्रवेश नियम लागू थे। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन ने गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *