Churu news

Video News : मर्डर मामले में प्रशासन ने होटल व मकान किया सीज

Video News : मर्डर मामले में प्रशासन ने होटल व मकान किया सीज

बीदासर में मुनीराम मंडा हत्या के संदिग्ध के अवैध निर्माणों पर कार्रवाई

बीदासर (चूरू)। मुनीराम मंडा हत्या प्रकरण में पुलिस के साथ प्रशासन की भी सख्त कार्रवाई सामने आई है। बीदासर कस्बे के पुराना बस स्टैंड पर नगर पालिका प्रशासन ने खुड़िया होटल को अवैध निर्माण मानते हुए सीज कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, यह होटल हिस्ट्रीशीटर देवीसिंह की साझेदारी में संचालित था। कार्यवाहक ईओ पूनमचंद ने बताया कि आवासीय स्वीकृति में व्यवसायिक निर्माण किया गया था, जिस पर नोटिस चस्पा कर होटल सीज किया गया।

साथ ही वार्ड संख्या चार में देवीसिंह के निर्माणाधीन मकान के बाहर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर नोटिस चस्पा कर सीज किया गया।

प्रशासन का पक्ष

तहसीलदार अमरसिंह ने बताया कि होली के दिन कस्बे की एक होटल में मर्डर हुआ था। संदिग्ध व्यक्ति की अवैध संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन मूड में है।

जनसमर्थन और सुरक्षा

कार्रवाई के दौरान कस्बे के लोगों ने पुलिस व प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर डीवाईएसपी, थानाधिकारी, नगरपालिका अधिकारी और भारी पुलिस जाप्ता तैनात था। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *