Jhunjhunu news

Video News : झुंझुनूं फौजी हत्याकांड में आरोपी अकरम डिटेन!

Video News : झुंझुनूं फौजी हत्याकांड में आरोपी अकरम डिटेन!

भाजपा नेता राजेश दहिया ने बताया : फरार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मामले में जल्द खुलासे की उम्मीद
झुंझुनूं जिले के बामनवास गांव में हुए रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी अकरम को पुलिस ने डिटेन कर लिया है।

लगातार सर्च के बाद मिली सफलता

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद से ही पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई थीं। सोमवार शाम करीब 4 बजे आरोपी के डिटेन होने की सूचना सामने आई।

स्थानीय जनप्रतिनिधि राजेश दहिया ने भी आरोपी के डिटेन होने की पुष्टि की है।

YouTube videoYouTube video

जल्द खुलासे की उम्मीद

आरोपी के पुलिस हिरासत में आने के बाद अब मामले में जल्द खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस उससे पूछताछ कर पूरी घटना की जानकारी जुटा रही है।

पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार

इस बीच, मृतक उदयवीर सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिनका आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांव में पुलिस बल तैनात

घटना के बाद से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।

शेखावाटी लाइव के लिए चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *