वीडियो: मैक्सवेल मैदान पर आए और छा गए, सुपरमैन की तरह छलांग लगाकर तिलक वर्मा को किया रनआउट – Latest News – Rajasthan Chronicle
बैंगलोर के खिलाफ बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे तिलक वर्मा।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलरांउडर ग्लेन मैक्सवेल ने 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के साथ आईपीएल 2022 में अपने अभियान की शुरुआत की। इस सीजन के अपने पहले ही मुकाबले में मैक्सवेल ने शानदार फील्डिंग करते हुए मुंबई इंडियंस के लिए पिछले कुछ मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा को रन आउट करके पवेलियन भेजा।
दरअसल पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन कैच आउट हुए। उसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तिलक लगातार दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना सके और उनपर दबाव बनने लगा, जिसके बाद उन्होंने तीसरी गेंद को शॉर्ट कवर की तरफ खेलकर रन चुराने की कोशिश की, लेकिन वह नॉन स्ट्राइकर पर पहुंचने से पहले ही मैक्सवेल ने उन्हें रन आउट कर दिया और उन्हें बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा।
यहां देखिए मैक्सवेल के रनआउट का वो वीडियो
Maxi Run Out…



