Success Story : छोटी उम्र में शादी, फिर ब्यूटी सेलून के साथ तैयारी कर 24 की उम्र में रचा इतिहास, अपने पहले अटेम्प्ट में बनी IAS अधिकारी
IAS Savita Pradhan Success Story : बता दे कि UPSC की परीक्षा देश में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. इस परीक्षा को पास करने के लिए दिन-रात की कड़ी मेहनत लगती है. आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है जिन्होंने बिना किसी कोचिंग के UPSC की परीक्षा को पास करके IAS अधिकारी बनी. जिसके बाद युवाओं के लिए प्रेणना बन गई।


देश में लाखों उम्मीदवारों का सपना होता है। उन्हें कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक ऐसी ही महिला अधिकारी के बारे में बता रहे है जिनकी 16 साल की उम्र में शादी हो गई और घरेलू हिंसा का भी शिकार हुई। हम बात कर रहे है IAS सविता प्रधान की।
मध्य प्रदेश के मंडई गांव कि रहने वाली है Savita Pradhan
सविता मध्य प्रदेश के मंडई गांव के एक आदिवासी परिवार से ताल्लुक रखती है। सविता को स्कूल में स्कॉलरशिप मिलने से उन्होंने अपनी 10वीं कक्षा को पास किया। सविता अपने गांव की पहली लड़की थी जो 7 किलोमीटर दूर स्कूल में एडमिशन लिया।IAS Savita Pradhan Success Story


16 साल की उम्र में सविता की शादी
अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सविता की मां ने स्कूल की फीस भरने के लिए नौकरी की। सविता का सपना था कि वो डॉक्टर बने। लेकिन सविता का स्कूल खत्म होने ही वाला था कि 16 साल की उम्र में सविता की शादी एक अमीर घर में कर दी।
शादी होने के बाद ससुराल वालों और पति से घरेलू हिंसा की शिकार हुई। सविता का पति उन्हें मारता- पीटता भी था। कई बार उन्हें जान से मारने की धमकियां भी दी। सविता के दो बच्चे होने के बाद भी ये हिंसा का शिकार होती रही।
इस हिंसा से हारकर सविता ने अपनी जान देने की कोशिश भी की। लेकिन बच्चों को देखकर उनमें हिम्मत आ गई और वो सिर्फ 2700 रुपये लेकर अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गईं। बच्चों का पालन-पोषण करने के लिए सविता ने ब्यूटी सैलून का काम करना शुरू कर दिया।IAS Savita Pradhan Success Story


साथ ही बच्चों को ट्यूशन भी देती थी। सविता के परिवार वालों ने उस समय उनका साथ दिया। ब्यूटी सैलून के काम के साथ भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में बीए की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद सविता ने UPSC की परीक्षा के बारे में सुना और खुद तैयारी करनी शुरू कर दी।
24 साल की उम्र में पास कि UPSC


अधिक जानकारी के लिए बता दे कि सविता ने अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ 24 साल की उम्र में अपने पहले ही अटेंप्ट इस परीक्षा को पास कर लिया। उसके बाद उन्हें मुख्य नगरपालिका अधिकारी के पद नौकरी मिली।IAS Savita Pradhan Success Story
उसके बाद उन्हें प्रमोशन मिली और वे IAS अधिकारी बन गई। तलाक होने के बाद सविता ने दूसरी शादी कर ली। सविता का एक खुद का यूट्यूब चैनल है जिसका नाम है ‘हिम्मत वाली लड़कियां’।