Sports

श्रीलंका क्रिकेट ने 2022-23 के सालाना सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की लिस्ट का किया ऐलान – Latest News – Rajasthan Chronicle

श्रीलंका क्रिकेट ने 2022-23 के सालाना सीजन के लिए केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की लिस्ट का किया ऐलान – Latest News – Rajasthan Chronicle

आगामी सीजन 2022-23 के लिए खिलाड़ियों को पांच कैटेगरी A1, B1, B2, C1 और C2 में विभाजित कर दिया गया है।

Dimuth Karunaratne
Dimuth Karunaratne. (Photo by Ishara S. KODIKARA / AFP) (Photo by ISHARA S. KODIKARA/AFP via Getty Images)

श्रीलंका क्रिकेट ने आगामी सालाना सीजन 2022-23 के लिए केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। इस सूची में कुल 19 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। पिछले साल कुछ खिलाड़ियों के द्वारा प्रदर्शन पर आधारित अनुबंध पर सवाल उठाये गए थे लेकिन इस बार सभी खिलाड़ियों ने अनुबंध पर हस्ताक्षर किये हैं। इस बात की पुष्टि श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के सीईओ एश्ले डी सिल्वा ने की है।

केंद्रीय अनुबंध में आगामी सीजन 2022-23 के लिए खिलाड़ियों को पांच कैटेगरी A1, B1, B2, C1 और C2  में विभाजित कर दिया गया है। जबकि घरेलू खिलाड़ियों के लिए एक अलग कैटेगरी तैयार की गयी है। कैटेगरी A1 में चार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जबकि B1 में छह खिलाड़ी हैं। वहीं B2, C1, C2 में तीन-तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

आपको बता दें, श्रेणी A1 में दिमुथ करुणारत्ने, धनंजय डी सिल्वा, दुष्मंथा चमीरा और वानिन्दु हसरंगा को रखा गया है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मांता चामीरा और वानिन्दु हसरंगा ने क्रिकेट के तीनों के प्रारूपों में टीम के लिए अपना योगदान दिया है। वहीं ऑलराउंडर धनंजया डी सिल्वा सीमित ओवरों में कुछ मैचों का हिस्सा रहे हैं। जबकि दिमुथ करुणारत्ने ने अपनी टीम के लिए अहम भूमिका निभाई है और शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों में एक हैं।

पिछले साल प्रतिबंधित खिलाड़ियों को श्रेणी C2 में रखा गया

श्रीलंका के तीन खिलाड़ी कुशल मेंडिस, विकेटकीपर निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुनाथिल्का को श्रेणी C2 श्रेणी में रखा गया है। क्योंकि इन खिलाड़ियों ने इंग्लैंड दौरे के दौरान बायो-बबल प्रोटोकाल का उल्लंघन किया था जिसके कारण तीनों खिलाड़ियों पर कई महीनों तक प्रतिबंध भी लगाया गया था।

श्रीलंका के अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची

A1 – दिमुथ करुणारत्ने, धनंजया डी सिल्वा, दुष्मांता चामीरा, और वानिंदु हसरंगा।

B1 – पथुम निसांका, लाहिरु थिरिमाने, दसुन शनाका, दिनेश चांदीमल, कुसल परेरा, एंजेलो मैथ्यूज।

C1 – विश्वा फर्नांडो, अविष्का फर्नांडो, चामिका करुणारत्ने।

C2- कुशल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुनाथिल्का।

घरेलू खिलाड़ी

प्रवीण जयाविक्रमा, ओशेदा फर्नांडो, भानुका राजपक्षा, लक्षण संदाकन, महीश तीक्षणा, नुवान प्रदीप, बिनौरा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, मिनोद भानुका, कामिंडू मेंडिस।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *