Siker news

Sikar News : श्रीमाधोपुर में SDM का औचक निरीक्षण, रसोई में खामियां

Sikar News : श्रीमाधोपुर में SDM का औचक निरीक्षण, रसोई में खामियां

अजीतगढ़/विमल इंदौरिया सीकर जिले के श्रीमाधोपुर उपखंड अधिकारी अनिल कुमार ने मऊ और दिवराला में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान अन्नपूर्णा रसोई और इंडेन गैस एजेंसी की जांच की गई।


अन्नपूर्णा रसोई में मिली खामियां

दिवराला स्थित अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण में 24 निर्धारित सुविधाओं में से एक आवश्यक सुविधा का अभाव पाया गया।

साथ ही रसोई कर्मचारी निर्धारित ड्रेस और दस्ताने पहने हुए नहीं मिले

इस पर SDM ने संचालक को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।


पुराने फ्लेक्स बदलने के निर्देश

रसोई के अंदर लगे पुराने फ्लेक्स को बदलने के भी निर्देश दिए गए।

हालांकि अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं


गैस एजेंसी में स्टॉक और सप्लाई की जांच

मऊ स्थित इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया गया।

यहां स्टॉक, बुकिंग और सप्लाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।


समय पर सिलेंडर देने के निर्देश

SDM ने निर्देश दिए कि बुकिंग किए गए गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को तय समय पर उपलब्ध कराए जाएं


व्यवस्थाओं में सुधार पर जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसेवा से जुड़े संस्थानों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *