Siker news

Sikar News : सीकर में 8 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर

Sikar News : सीकर में 8 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर

सीकर में महात्मा ज्योतिबाराव फुले और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 8 अप्रैल (बुधवार) को किया जाएगा।

इस स्थान पर लगेगा शिविर

आयोजकों के अनुसार यह शिविर जयपुर-झुंझुनूं बाईपास स्थित सी.आर. मैना मैरिज गार्डन में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में रक्तदाताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

अंबेडकर सर्किल पर हुआ पोस्टर विमोचन

शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए अंबेडकर सर्किल, सीकर पर पोस्टर विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में राधाकिशनपुरा सरपंच रामलाल सैनी मुख्य अतिथि रहे।

कई गणमान्य नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में रामावतार बागड़ी, राकेश सैनी, राजपाल जाखड़, सुरेश बागड़ी, राजेश जोया सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा डॉ. राजकुमार महरिया, प्रो. मंजू वर्मा, प्रो. विवेक महरिया, डॉ. वीरेन्द्र वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आयोजकों ने किया रक्तदान का आह्वान

शिविर प्रभारी अशोक वर्मा और जितेंद्र देवठिया ने बताया कि यह शिविर समाज सेवा और मानवता के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *