Siker news

Sikar News : खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे गए

Sikar News : खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच को भेजे गए

सीकरशुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार को सीकर जिले के खंडेला धाम और श्रीमाधोपुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लिए गए।

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया के निर्देशन में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी फुल सिंह बाजिया, नंदराम मीणा और सुरेश कुमार की टीम ने निरीक्षण किया।

टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच करते हुए दुकानदारों को नियमों की पालना के निर्देश दिए।

इन दुकानों से लिए गए सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने:

  • जगदम्बा मावा एंड रसगुल्ला भंडार, खंडेला से तेल और बेसन
  • मानसिंह पतासा नमकीन भंडार से पोमोलिना ऑयल
  • डेरावली स्थित दीपक कोल्ड ड्रिंक से मैंगो ड्रिंक

के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे।

सभी सैंपलों को खाद्य जन प्रयोगशाला जयपुर भेजा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी फुल सिंह बाजिया ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सभी खाद्य व्यापारियों को साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री उपयोग करने और फूड सेफ्टी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *