Siker news

Sikar News :12 मई को ‘दिशा’ समिति बैठक, योजनाओं की समीक्षा

Sikar News :12 मई को ‘दिशा’ समिति बैठक, योजनाओं की समीक्षा

सीकर जिले में जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है।
यह बैठक 12 मई 2026 को दोपहर 3 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में होगी।

सांसद अमराराम करेंगे अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता सीकर सांसद अमराराम करेंगे।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

केंद्र सरकार की योजनाओं पर रहेगा फोकस

यह बैठक ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोजित की जा रही है।
इसमें योजनाओं की समयबद्ध प्रगति और कार्यान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रगति पर चर्चा

बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों की समीक्षा होगी।
साथ ही लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

अधिकारियों को तैयारी के निर्देश

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि
वे बैठक के लिए अपनी प्रगति रिपोर्ट और आवश्यक जानकारी तैयार रखें

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *