Siker news

Sikar News : एएसआई का बेटा बना आईपीएस, रलावता के संजय का चयन

Sikar News : एएसआई का बेटा बना आईपीएस, रलावता के संजय का चयन

रलावता निवासी संजय की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल

सीकर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। दातारामगढ़ पुलिस थाने में पदस्थापित एएसआई पोकर मल के बेटे संजय का आईपीएस में चयन हुआ है।

संजय मूल रूप से सीकर जिले के रलावता गांव के निवासी हैं।

हाल ही में असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर की थी जॉइनिंग

जानकारी के अनुसार संजय ने खेल एवं युवा मामलात मंत्रालय में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर तीन दिन पहले ही जॉइनिंग दी थी।

इसके बाद अब उनका भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में चयन होने से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल

संजय की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है।

लोगों का कहना है कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और इससे क्षेत्र के छात्र भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित होंगे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *