Siker news

Sikar News : ASI शिवलाल मील खेलेंगे अखिल भारतीय बैडमिंटन क्लस्टर

Sikar News : ASI शिवलाल मील खेलेंगे अखिल भारतीय बैडमिंटन क्लस्टर

सीकर। 9 मई से 13 मई तक लखनऊ में आयोजित होने जा रहे द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर में राजस्थान पुलिस के कई खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता में सीकर जिले के ASI शिवलाल मील भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

शिवलाल मील वर्तमान में बलारां पुलिस थाने में पदस्थापित हैं और वे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सीकर जिले के इकलौते पुलिसकर्मी हैं।

हाल ही में हुए ASI पद पर प्रमोट

जानकारी के अनुसार, शिवलाल मील हाल ही में हेड कांस्टेबल से पदोन्नत होकर ASI बने हैं। खेलों में उनकी सक्रियता और प्रदर्शन के चलते उन्हें इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में मौका मिला है।

राजस्थान पुलिस का करेंगे प्रतिनिधित्व

लखनऊ में होने वाले इस आयोजन में देशभर के पुलिसकर्मी बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। शिवलाल मील राजस्थान पुलिस का प्रतिनिधित्व करते हुए सीकर जिले का नाम रोशन करेंगे।

पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *