Rajasthan

Rajsthan ACB Action: राजस्थान में ACB का बड़ा एक्शन, 25000 की रिश्वत लेते धरा गया ग्राम विकास अधिकारी

Rajsthan ACB Action: राजस्थान में ACB का बड़ा एक्शन, 25000 की रिश्वत लेते धरा गया ग्राम विकास अधिकारी

Rajasthan ACB action : राजस्थान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे की राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को आगे बढ़ाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की स्पेशल यूनिट कोटा ने बूंदी जिले में एक बा एक्शन लिया है।

25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक बता दे की केशोरायपाटन पंचायत समिति की सखावदा ग्राम पंचायत में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (VDO) सतवीर सिंह कुमावत को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया गया. इस कार्रवाई के बाद से ही सरकारी महकमों में हड़कंप मचा हुआ है.

कार्यों के एवज में रिश्वत

पुरे मामले की जानकारी अगर विस्तार से दे तो परिवादी ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत सखावदा गांव में सफाई और नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य करवाए थे. इन कार्यों के एवज में लगभग डेढ़ लाख रुपए के बिल बकाया थे.

आरोप है कि कार्य पूर्ण होने और बिल पास होने के बावजूद, भुगतान जारी करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत रिश्वत की मांग कर रहा था. ACB action

ACB ने ऐसे किया ट्रैप

अधिक जानकारी के लिए बता दे की शिकायतकर्ता ने 5 मई 2026 को कोटा एसीबी में अपने इस पुरे मामले की जानकारी दी। जिसके बाद एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया.

जैसे ही परिवादी ने रिश्वत की राशि आरोपी अधिकारी को थमाई, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से केशोरायपाटन पंचायत समिति परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.

ठिकानों पर तलाशी

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपी के ठिकानों पर तलाशी अभियान जारी है. ACB action

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे कि कार्रवाई कि जा रही है आरोपी सलाखों के पीछे है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *