Rajasthan

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में देर रात बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में बूंदाबांदी, देखें IMD की ताजा वेदर रिपोर्ट

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में देर रात बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में बूंदाबांदी, देखें IMD की ताजा वेदर रिपोर्ट

Rajasathan Weather Report : राजस्थान के मौसम में देर रात बदलाव देखने को मिला है। तेज हवाओं के साथ हरियाणा से स्टे कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे की जयपुर, सीकर, चूरू, झुंझुनूं समेत कई शहरों में बादल छाए। मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले कुछ दिन मौसम साफ रहेगा।

प्रदेश में शरू हुआ गर्मी का दौर

बता दे की राजस्थान में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को 14 शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।बीकानेर, चूरू समेत कई शहरों में दिन में सामान्य से ज्यादा गर्मी रही। जयपुर, अलवर, सीकर, पिलानी समेत अन्य शहरों में भी तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया।

पिछले 24 घंटों में मौसम

मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार बता दे की पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सभी शहरों में आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर बाद देर शाम सीकर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, जयपुर, अलवर के अलावा कोटा संभाग के कुछ एरिया में आसमान में हल्के बादल छाए। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज हुआ। इसके बाद जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

प्रदेश में तापमान

मौसम विभाग के अनुसार दिन में गर्मी तेज होने से अब रात को भी सर्दी गायब होने लगी है। शुक्रवार को फलोदी का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।जबकि बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 20.5, चित्तौड़गढ़ में 19.4, जैसलमेर, जोधपुर में 18.4 और बीकानेर में 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

राजस्थान में अगले 2 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केन्द्र नई दिल्ली ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी जिलों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर रहने और गर्मी तेज रहने का अनुमान जताया है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *