Latest Posts

Rajasthan : नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपाल – Latest News – Rajasthan Chronicle

Rajasthan : नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपाल – Latest News – Rajasthan Chronicle

List of Governors: राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, हिमाचल समेत 13 राज्यों के राज्यपाल और उप-राज्यपाल बदले गए हैं। महाराष्ट्र में विवादों से घिरे भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। रमेश बैंस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। राजस्थान के भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं।

List of Governors: जानिए कहां-कहां हुए बदलाव

लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल नियु्क्त किया गया है।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, तो सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार के राज्यपाल के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *