Latest Posts

Panipat Gorakhpur Expressway : पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेसवे का शरू हुआ हवाई सर्वे, एक लाइन में जुड़ेंगे यूपी-हरियाणा के 22 जिले; जमीन मालिकों के लिए बड़ा अपडेट

Panipat Gorakhpur Expressway : पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेसवे का शरू हुआ हवाई सर्वे, एक लाइन में जुड़ेंगे यूपी-हरियाणा के 22 जिले; जमीन मालिकों के लिए बड़ा अपडेट

Panipat to Gorakhpur New Expressway Update : UP और हरियाणा के कुल 22 जिलों को जोड़ने वाले इस बड़े एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई बढ़कर करीब 750 किलोमीटर होगी. अफसरों के मुताबिक, एलाइनमेंट का काम तेजी से चल रहा है और फरवरी तक डिजाइन तैयार किया जाएगा. देश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लगातार नए एक्सप्रेसवें,सड़क और हाईवे का निर्माण किया जा रहा है।

यूपी को एक और नया एक्सप्रेसवे मिलने वाला है. यहां पानीपत गोरखपुर एक्सप्रेसव बनने वाला है. जिसमें ड्रोन सर्वे शुरू हो गया है. एनएचएआई ने पहला सर्वे 3(ए) पूरा कर लिया है. जबकि दूसरा 3(ए) सर्व दस दिन में पूरा हो सकता है.

किसानों के लिए बड़ा अपडेट?
ड्रोन सर्वे पूरा होने के बाद गजट प्रकाशन किया जाएगा. फिर एलान्मेंट के दायरे में आने वाले गाटों की खरीद बिक्री पर रोक लगेगी. फिर एलाइन्मेंट के दायरे में आने वाले नए निर्माण करने वालों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा.

NHAI के द्वारा दिल्ली की एक और आईसीटी फॉर्म को कंसल्टेंट के तौर पर तैयार किया गया है। यह फार्म प्रोजेक्ट की डीपी और तैयार करेगी और साथ ही साथ जमीन का सीमांकन भी करेगी।

यूपी से हरियाणा के बीच बनेगा नया एक्सप्रेस वे

यह नया एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा के पानीपत जिले तक बनेगा। इसका निर्माण होने से गोरखपुर से हरिद्वार 8 घंटे में पहुंचा जा सकता है। गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक लगभग 750 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे एक लेन में 22 जिलों को जोड़ेगा।

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

इस एक्सप्रेसवे के बनने से कपड़ा उद्योग में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश के कई पिछड़े जिले सीधे कनेक्ट हो जाएंगे इससे कारोबार और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।यात्रियों को गोरखपुर पानीपत एक्सप्रेसवे का सीधा लाभ मिलेगा।

जमीन मालिकों पर बरसेगा पैसा

पानीपत से उत्तर प्रदेश के बीच बनने वाला एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा के विकास की भी कहानी लिखेगा। जमीन मालिकों के ऊपर खूब पैसा बरसेगा।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *