Churu news

एक तरफ बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, दूसरी तरफ सड़क पर बह रहा ‘निशुल्क’ सरकारी पानी

एक तरफ बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, दूसरी तरफ सड़क पर बह रहा ‘निशुल्क’ सरकारी पानी

रतनगढ़। शहर में भीषण गर्मी और नहरबंदी के चलते जहां आमजन पानी की एक-एक बूंद के लिए संघर्ष कर रहा है, वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर व्यर्थ हो रहा है।

मामला सालासर रोड का है, जहां विभाग द्वारा संचालित एक पानी का टैंकर बीच सड़क पर खड़ा मिला और उससे लगातार पानी बहता रहा।

सड़क पर बहता रहा पानी, ड्राइवर गायब

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टैंकर से काफी देर तक पानी सड़क पर बहता रहा, लेकिन वहां टैंकर चालक मौजूद नहीं था।

हैरानी की बात यह रही कि टैंकर पर साफ अक्षरों में ‘जलदाय विभाग द्वारा निशुल्क पानी’ लिखा हुआ था। जिस पानी की जरूरत लोगों को है, वही पानी सड़क पर बहकर बर्बाद होता रहा।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय निवासी हरि प्रजापत ने बताया कि इस तरह की लापरवाही अक्सर देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि एक ओर लोग पानी के लिए परेशान हैं, दूसरी ओर विभागीय कर्मचारी पानी की बर्बादी रोकने को लेकर गंभीर नजर नहीं आते।

जल संकट के बीच बढ़ी चिंता

गर्मी और सीमित जलापूर्ति के कारण शहर में पहले से ही पानी की समस्या बनी हुई है। ऐसे समय में सरकारी पानी की बर्बादी ने लोगों की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ा दी हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *