Latest Posts

New Rules from March 1:ट्रेन टिकट से लेकर Whatsapp चलाने वालों के लिए बदले नियम, 1 मार्च से लागू हो गए 4 बदलाव

New Rules from March 1:ट्रेन टिकट से लेकर Whatsapp चलाने वालों के लिए बदले नियम, 1 मार्च से लागू हो गए 4 बदलाव

New Rules from March 1 : बता दे की आज मार्च की शरुवात हो चुकी है। नए महीने के साथ ही देश में कई बड़े बदलाव देखने को मिले है। जिसका सीधा असर आप पर देखने को मिलेगा। 1 मार्च 2026 से देश में कुछ अहम बदलाव लागू हुए हैं। जय से की LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से लेकर ट्रैन टिकट के नियमों में बदलाव का सीधा असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मार्च महीने में हुए इन बदलाव के बारे में…

LPG सिलेंडर के दाम बढ़े

सरकार ने यह झटका होली के त्यौहार से ठीक पहले दिया है। जानकारी के लिए बता दे की LPG सिलेंडर का दाम 28-31 रुपये बढ़े हैं और 1 मार्च 2026 से लागू हो गए हैं। सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम के इंडेन LPG सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये हो गई है। पहले यह 1740.50 रुपये थी।

ATF भी हुआ महंगा

अधिक जानकारी के लिए बता दे की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने विमानों में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानि कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमत में भी बढ़ोतरी की है। दिल्ली में कीमत 5,244.75 रुपये बढ़कर 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है।

Whatsapp, टेलीग्राम चलाने के लिए अब सिम जरूरी

अधिक जानकारी के लिए बता दे की यह बदलाव आमजन के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इसका करोड़ों लोगों पर असर दिखने वाला है। बता दे की1 मार्च से ‘सिम-बाइंडिंग’ लागू हो रहा है। इसका मतलब है कि Whatsapp, टेलीग्राम और सिग्‍नल जैसे ऐप चलाने के लिए आपके मोबाइल में वह सिम कार्ड लगा होना और एक्टिव होना जरूरी है।

​ट्रेन टिकट के लिए नया ऐप

अधिक जानकारी के लिए बता दे की जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीजन टिकट बुक करने के लिए अब रेलवे के नए ऐप रेल वन का इस्तेमाल करना होगा। रेलवे ने अपना पुराना Unreserved Ticketing System यानी UTS ऐप आज से बंद कर दिया है। यूजर्स UTS वॉलेट में पड़े पैसों को नए ऐप में ट्रांसफर कर सकते हैं।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *