Latest Posts

New Bus Stand : हरियाणा के इस जिले में 13 साल बाद बनेगा नया बस स्टैंड, मिलेगा 50 गांव को सीधा लाभ

New Bus Stand : हरियाणा के इस जिले में 13 साल बाद बनेगा नया बस स्टैंड, मिलेगा 50 गांव को सीधा लाभ

Haryana New Bus Stand : हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की 13 साल के बाद लोगों का इन्तजार अब खत्म होने वाला है। हरियाणा के कई बार सौगात मिलने के बाद अब आखिरकार सपना साकार होने वाला है। बता दे की शिलान्यास के बाद अब बुधवार को समाप्त हो गया।
वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के कार्यकाल में इस बस स्टैंड का शिलान्यास किया गया था, लेकिन विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अब 18 फरवरी 2026 से इसका निर्माण कार्य औपचारिक रूप से शुरू हो पाया है।

65 करोड़ की लागत से बनेगा नया स्टेण्ड

जानकारी के लिए बता दे की रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सेक्टर-12 स्थित प्रजापति चौक के समीप बनने वाले नए बस स्टैंड का विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। सनसिटी के सामने लगभग 20 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस आधुनिक बस स्टैंड परियोजना पर करीब 65 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह परियोजना रेवाड़ी शहर के यातायात और यात्री सुविधाओं के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

रेवाड़ी जिले के लोगों को मिलेगा भरपूर लाभ
शहरवासियों को उम्मीद है कि अब यह परियोजना तय समय पर पूरी होगी और रेवाड़ी को एक आधुनिक व सुव्यवस्थित बस स्टैंड की सुविधा जल्द मिल सकेगी। जिससे जिले के आसपास के 50 गांव को भरपूर लाभ मिलने वाला है।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *