Jhunjhunu news

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी होली की खुशियां

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों के साथ बांटी होली की खुशियां

गुढ़ागौड़जी में झुग्गी बस्तियों में होली स्नेह मिलन

गुढ़ागौड़जी होली के पावन पर्व पर सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के साथ होली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के सदस्यों ने झुंझुनूं रोड स्थित झुग्गी बस्तियों में पहुंचकर परिवारों के साथ आत्मीयता से त्योहार की खुशियां साझा कीं और बच्चों व महिलाओं को मिठाई के पैकेट वितरित किए।

जरूरतमंद परिवारों के साथ मनाई होली

कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के चेहरों पर खुशी और मुस्कान साफ झलक रही थी। ट्रस्ट सदस्यों ने उनके साथ होली की शुभकामनाएं साझा करते हुए सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

हर साल करते हैं सेवा कार्य

ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि संस्था हर वर्ष सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद परिवारों के बीच त्योहारों पर पहुंचती है।

उन्होंने बताया कि दीपावली सहित अन्य पर्वों पर भी इसी तरह सेवा कार्य किए जाते हैं। ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बीच त्योहार की खुशियां बांटना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना है।

ये रहे मुख्य अतिथि और पदाधिकारी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमावत रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय इकाई अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने की।

इस अवसर पर ट्रस्ट सहप्रभारी तनु सांखला, उपाध्यक्ष हरिराम सैन, बलवीर मांठ, अभिनेंद्र सिंह, प्रमोद भूपेश, भरपाई, आरूषि शर्मा, पलक, अनीशा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *