Entertainment

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेडिंग डेट आयी सामने, जैसलमेर में हो सकती है शादी – Latest News – Rajasthan Chronicle

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की वेडिंग डेट आयी सामने, जैसलमेर में हो सकती है शादी – Latest News – Rajasthan Chronicle

बॉलीवुड के सुपर्स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है की अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तारीख भी सामने आ गई है, कपल अगले साल यानी 2023 के फरवरी में शादी के लिए तैयार है। ऐसा भी कहा जा रहा है की दोनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की तरह ही राजस्थान के जैसलमेर पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे।

बॉलीवुड के सुपर्स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सुनने में आ रहा है की अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इतना ही नहीं कियारा-सिद्धार्थ की शादी की तारीख भी सामने आ गई है, कपल अगले साल यानी 2023 के फरवरी में शादी के लिए तैयार है। ऐसा भी कहा जा रहा है की दोनों विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की तरह ही  राजस्थान के जैसलमेर पैलेस होटल में शादी के बंधन में बंधेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद दोनों ही बॉलीवुड स्टार्स के फैन शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।

गौरतलब है की  दिसंबर 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने जयपुर के सवाई माधोपुर के द सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंधे थे। अब ऐसी  खबरें आ रही हैं कि कियारा और सिद्धार्थ अगले साल जैसलमेर में शादी के बंधन में बंधेंगे और शादी की तारीख 6 फरवरी तय की गई है। हालांकि दोनों ही स्टार्स ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक, शादी जैसलमेर पैलेस होटल में होगी, लेकिन सितारों के साथ-साथ होटल से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीँ सूत्रों का कहना है कि मेहंदी, हल्दी और संगीत के प्री-वेडिंग फंक्शन 4-5 फरवरी को होंगे, जबकि शादी 6 फरवरी को होगी। गौरतलब है  कि सिद्धार्थ और कियारा ने सुपरहिट फिल्म ‘शेरशाह’ में स्क्रीन शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं, कई जगह दोनों एक साथ स्पॉट किए गए। दोनों की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है।


इस फिल्म के बाद सामने आईं डेटिंग की खबरें

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने फिल्म ‘शेरशाह’ में साथ स्क्रीन शेयर किया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगीं. इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग के साथ-साथ केमिस्ट्री को भी फैंस ने काफी पसंद किया. इसके बाद अक्सर कई मौकों पर सिद्धार्थ और कियारा को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है.

सिद्धार्थ और कियारा की फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) अपनी अपकमिंग फिल्म मिशन मजनू (Mission Majnu) को लेकर सुर्खियों में हैं. इसमें सिद्धार्थ के साथ ‘पुष्पा: द राइज’ फेम रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) नजर आएंगी. ये मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 20 जनवरी से स्ट्रीम होगी.

वहीं, कियारा आडवाणी पिछली बार फिल्म गोविंदा नाम मेरा (Govinda Naam Mera) में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ काम किया था. अब कियारा की ‘आरसी 15’ (RC15) फिल्म अगले साल रिलीज होगी. इसमें वह राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं.

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *