Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : युवा तेजा सेना गठन, घनश्याम ओला अध्यक्ष

Jhunjhunu News : युवा तेजा सेना गठन, घनश्याम ओला अध्यक्ष

राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक में कई पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के सिंघाना रोड स्थित होटल में राष्ट्रीय जाट महासंघ की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने की, जिसमें युवा तेजा सेना का गठन किया गया।


घनश्याम ओला बने ब्लॉक अध्यक्ष

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र क्यामसरिया ने घनश्याम ओला को युवा तेजा सेना सिंघाना क्षेत्र का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया।

यह नियुक्ति जिला महासचिव सूबेदार जयसिंह बराला की अनुशंसा पर की गई।


अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति

संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की गईं:

  • ब्लॉक प्रभारी: मनीष चौधरी
  • ब्लॉक संगठन महासचिव: मनजीत पायल
  • ब्लॉक सलाहकार: सोनू नेहरा
  • ब्लॉक संरक्षक: अजीत पायल
  • ब्लॉक उपाध्यक्ष: प्रमोद चौधरी, वोनेश थालौर
  • ब्लॉक महासचिव: शुभम धायल, हर्ष चौधरी
  • ब्लॉक सचिव: रविन्द्र चौधरी, ऋत्विक चौधरी
  • ब्लॉक संयुक्त सचिव: नरेश धायल, मोहित चौधरी
  • ब्लॉक प्रवक्ता: अंकित कुमार, सुमित चौधरी

पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ

बैठक के दौरान जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई

वहीं जिला महासचिव सूबेदार जयसिंह बराला ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।


संगठन को मजबूत करने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने युवाओं को संगठन से जोड़ने और सामाजिक एकता व जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *