Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : 111 ठिकानों पर दबिश, 7 इनामी गिरफ्तार

Jhunjhunu News : 111 ठिकानों पर दबिश, 7 इनामी गिरफ्तार

झुंझुनूं में एरिया डोमिनेशन, 7 इनामी सहित कई अपराधी गिरफ्तार

झुंझुनूं जिले में 1 मार्च 2026 को अलसुबह से एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया।

यह कार्रवाई अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (ATS/AGTF/ANTF) के आदेश पर, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के मार्गदर्शन में की गई।

अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत द्वारा की गई।

गैंगस्टर्स और वांछितों पर शिकंजा

अभियान के तहत गैंगस्टर्स, संगठित अपराधियों, सोशल मीडिया समर्थकों, आर्म्स एक्ट व फायरिंग मामलों के आरोपियों, एनडीपीएस एक्ट के अपराधियों और फरार वांछितों पर विशेष फोकस रखा गया।

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।

111 ठिकानों पर दबिश, 7 इनामी गिरफ्तार

पुलिस ने विभिन्न गैंग से जुड़े कुल 111 अपराधियों के ठिकानों पर कार्रवाई की।

  • 27 अपराधियों के पूछताछ नोट/डोजियर तैयार
  • 7 इनामी व अन्य वांछित गिरफ्तार
  • 2 वाहन और 2 मोबाइल जब्त
  • 41 शांतिभंग में गिरफ्तार
  • 29 पूछताछ नोट, 3 डोजियर
  • 4 अन्य वांछित आरोपी गिरफ्तार
  • 1 बाल अपचारी निरुद्ध

गोठड़ा में 8153 अफीम के पौधे जब्त

गोठड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8153 अफीम के टोडे लगे पौधे जब्त किए।

इस मामले में बाबूलाल पुत्र बलाराम गुर्जर निवासी ढाकला की ढाणी (तन चिराना) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

अपराधियों में भय, आमजन में विश्वास

पुलिस अधिकारियों के अनुसार,

“इस कार्रवाई से अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।”

झुंझुनूं पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *