Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, भव्य रैली का ऐलान

Jhunjhunu News : अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज, भव्य रैली का ऐलान

बैठक में रैली, गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
झुंझुनूं जिले के बगड़ कस्बे में अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
यह बैठक पीरामल गेट के पास जोगेंद्र निवास कॉलोनी में आयोजित हुई।

गणमान्य नागरिक और युवा रहे मौजूद

बैठक में भीम आर्मी, समाज के गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को लेकर सभी ने उत्साह और एकजुटता दिखाई।

रैली और कार्यक्रम की रूपरेखा तय

भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी।
इसके बाद एक विशाल रैली निकाली जाएगी, जो चंद्रनाथ आश्रम जगदंबा कॉलोनी से शुरू होकर बगड़ के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सब्जी मंडी में समाप्त होगी।

गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

रैली के बाद बगड़ नागरिक सदन में विचार गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

युवाओं से की भागीदारी की अपील

विकास आल्हा ने कहा,
“बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके मार्ग पर चलकर ही समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है।”

उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

समितियों का गठन, जिम्मेदारियां तय

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सभी उपस्थित लोगों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में सतवीर बरवड़, बलबीर बुंदेला, आलोक बंका, सलीम पार्षद, शिवरतन चंदेलिया, विजय बुंदेला, शीशराम आल्हा, चतरुराम आल्हा, बनवारी लाल फुलवारिया सहित कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *