Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : वृद्ध दंपति ने जहर खाकर दी जान, गांव में सनसनी

Jhunjhunu News : वृद्ध दंपति ने जहर खाकर दी जान, गांव में सनसनी

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के स्वामीसेही गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई।
यहां एक वृद्ध दंपति ने जहर खाकर अपनी जान दे दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

दंपति की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार भीमसिंह और उनकी पत्नी घोघड़ी देवी ने यह कदम उठाया।
जहर खाने के बाद दोनों की मौके पर ही मौत हो गई

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को अस्पताल भिजवाया गया।
मृतक के बेटे विनोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

जांच जारी, कारण अभी स्पष्ट नहीं

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है
अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा।


इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्र में सामाजिक और मानसिक स्थितियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चिड़ावा से मनीष शर्मा की रिपोर्ट

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *