Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : झुंझुनूं: लापता माया दस्तयाब, कलेक्ट्रेट धरना समाप्त

Jhunjhunu News : झुंझुनूं: लापता माया दस्तयाब, कलेक्ट्रेट धरना समाप्त

पिलानी पुलिस ने 8 माह से लापता माया को किया दस्तयाब, भूख हड़ताल भी खत्म
झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन आज तीसरे दिन दोपहर को समाप्त हो गया।

धरना डॉ. भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।


8 माह से लापता थी माया

समिति जिलाध्यक्ष कैलाश दास महाराज सारी धाम ने बताया कि पिलानी विधानसभा क्षेत्र के गांव डूलानिया निवासी माया मेघवाल 12 जून 2025 से लापता थी।

इस संबंध में पुलिस थाना पिलानी में एमपीआर नंबर 18 दिनांक 13 जून 2025 को दर्ज की गई थी।

पीड़िता के ससुर उमराव मेघवाल और परिजन पिछले आठ महीनों से न्याय की मांग कर रहे थे।


भूख हड़ताल के बाद कार्रवाई

पिछले दो दिनों से उमराव मेघवाल और माया की माता भूख हड़ताल पर बैठे थे।

समिति का आरोप था कि बिना धरना-प्रदर्शन के प्रशासन और पुलिस सुनवाई नहीं कर रहे थे।

आज शाम पुलिस ने माया को दस्तयाब कर दोपहर में थाना पिलानी में परिवार से मिलवाया।


पुलिस जांच जारी

परिजनों के अनुसार, माया ने अपने विकलांग बेटे (15 वर्ष), नाबालिग बेटी (11 वर्ष) और छोटे भाई (7 वर्ष) को पहचानने से इनकार किया।

माया पर गहने बेचने और चोरी के आरोप भी बताए जा रहे हैं, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच जारी है।


धरने में कई संगठनों की भागीदारी

धरने को मेघवाल समाज चेतना संस्थान मंडावा के अध्यक्ष उम्मेद मेघवाल और आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष महेंद्र चाहर ने संबोधित किया।

इस दौरान मनीराम, पिंटू सोनासर, नरेश मरोडिया, बृजलाल पातुसरी, बलवान, सावित्री देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *