Jhunjhunu news

Jhunjhunu News : कांशीराम जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

Jhunjhunu News : कांशीराम जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम

अंबेडकर भवन में कांशीराम की 92वीं जयंती पर बहुजन समाज का कार्यक्रम
झुंझुनूं, जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन में रविवार को बहुजन समाज के नेता कांशीराम की 92वीं जयंती और आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने की

कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने की।

इस अवसर पर महेंद्र सिंह चारावास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भीम आर्मी व आसपा आईटी संभाग प्रभारी सुधीर कुमार मेघवाल विशिष्ट अतिथि रहे।

इसके अलावा ओमप्रकाश सुनिया भी अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

कांशीराम के विचारों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व महाप्रबंधक जिला उद्योग मनीराम देवरोड़ ने कांशीराम के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार सामाजिक न्याय, समानता और बहुजन समाज को संगठित करने की प्रेरणा देते हैं।

“समाज में फैले अंधविश्वास, पाखंड और कुरीतियों को समाप्त करना जरूरी है।” – मनीराम देवरोड़

संगठन विस्तार की भी घोषणा

इस अवसर पर आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने कहा कि आने वाले चुनावों में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी

उन्होंने बताया कि जल्द ही संगठन और पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार भी किया जाएगा।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पंकज बौद्ध, शैलेश भारतीय, राजेश कुमार (बागोली), दुर्गा प्रसाद गुढ़ा, प्रीतम बिजौली, नाहरसिंह, अनुराग भारू, बनवारीलाल सोलाना, एडवोकेट राकेश सबलानिया, अजीत मेघवाल, सकील फौजी, कैलाश महाराज, विक्रम गर्वा, मनोज कुमार, राहुल कुमार निर्मल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Source link

Leave a response —

Your email address will not be published. Required fields are marked *